August 8, 2026 8:29 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

विवाहिता ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन ,सीएचसी दुद्धी में भर्ती 

( दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)

दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के दीघुल गाँव में शुक्रवार अपराह्न एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने घायल महिला को सीएचसी दुद्धी पहुँचाया, जहाँ उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, अफ़साना बीबी (30) पत्नी रईस कौशर निवासी दीघुल शुक्रवार को लगभग तीन बजे किसी बात से क्षुब्ध होकर घर में रखे कीटनाशक चूहा मारने की दवा का सेवन कर ली। जब परिजन घटना का पता चलने पर मौके पर पहुँचे तो उन्होंने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी।

सूचना पाकर 108 एम्बुलेंस टीम के ईएमटी दीपक कुमार और चालक गौतम महिला को सीएचसी दुद्धी लेकर पहुँचे। जहां चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार के देखरेख में अफ़साना को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि महिला की स्थिति फिलहाल स्थिर है और हालत के मद्देनज़र आगे का निर्णय लिया जाएगा।

घटना के बारे में पति रईस कौशर ने बताया कि वह घर पर अकेली थी और किसी कारणवश चूहे मारने की दवा खा ली।

फिलहाल महिला की स्थिति स्थिर है और इलाज सीएचसी में जारी है ।

Nitesh Kumar
Author: Nitesh Kumar

Nice

error: Content is protected !!