August 22, 2026 5:04 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

ग्राम पंचायत अधिकारी बनकर आवास जियो-टैगिंग के नाम पर ठगी, नगद व आभूषण लेकर फरार

ग्राम पंचायत अधिकारी बनकर आवास जियो-टैगिंग के नाम पर ठगी, नगद व आभूषण लेकर फरार

कोन  (सोनभद्र)। ग्राम पंचायत कचनरवा भेलवाखाडी में ठगी का एक मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंचला देवी, पत्नी पिंटू, के घर दो अज्ञात व्यक्ति स्वयं को ग्राम पंचायत अधिकारी बताते हुए पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की जियो-टैगिंग कराने की बात कहकर विश्वास में लिया।आरोप है कि दोनों अज्ञात व्यक्ति घर से ₹15,000 नकद, सोने का मंगलसूत्र और मांग टीका लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी है।समाचार लिखे जाने तक मामले की सूचना पुलिस या अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को नहीं दी गई थी। ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि किसी भी व्यक्ति को सरकारी कर्मचारी समझकर बिना पहचान-पत्र की पुष्टि किए घर में प्रवेश न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Om prakash Rawat
Author: Om prakash Rawat

📰 पत्रकार | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 विंढमगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश ✍️ स्थानीय खबरों की आवाज़ 🤝 समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए हमेशा तत्पर 🏡 गांव, गरीब और आम जनता की बात 📢 सच, निष्पक्षता और जनसेवा मेरा संकल्प

error: Content is protected !!