August 12, 2026 3:33 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

आरएस सोलर एंड सिक्योरिटी एम्पायर कार्यालय का भव्य शुभारंभ

आरएस सोलर एंड सिक्योरिटी एम्पायर कार्यालय का भव्य शुभारंभ

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE

सोनभद्र। सावन माह के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आरएस सोलर एंड सिक्योरिटी एम्पायर कार्यालय का भव्य शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री माननीय संजीव सिंह गोंड द्वारा किया गयाकार्यालय शुभारंभ समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह सहित पूनम देवी, श्रवण केशरी, आकाश विश्वकर्मा, रूपा देवी, शांति देवी, गीता एवं मधु समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा देश : संजीव सिंह गोंड समारोह को संबोधित करते हुए समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना देश के आम परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की दिशा में केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाकर परिवार अपनी बिजली की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। इससे स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलने के साथ बिजली के खर्च में भी राहत मिल सकती है। उन्होंने पात्र परिवारों से योजना की जानकारी प्राप्त कर सरकारी नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार इसका लाभ उठाने की अपील की।मंत्री श्री गोंड ने कहा कि सौर ऊर्जा पर्यावरण संरक्षण के साथसाथ देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

 

उन्होंने आरएस सोलर एंड सिक्योरिटी एम्पायर के कार्यालय शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में योजना की जानकारी और जागरूकता पहुंचने से अधिक से अधिक परिवार इससे जुड़ सकेंगे।जन-जन तक योजना पहुंचाने का संकल्प आरएस सोलर एंड सिक्योरिटी एम्पायर की ओर से बताया गया कि कार्यालय के माध्यम से क्षेत्रवासियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, रूफटॉप सोलर सिस्टम, आवेदन प्रक्रिया एवं योजना से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सौर ऊर्जा को भविष्य की ऊर्जा बताते हुए प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को आम परिवारों के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। वक्ताओं ने कहा कि सौर ऊर्जा को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण के साथ ऊर्जा की बचत की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकता है।सावन माह के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर हुए कार्यालय के शुभारंभ को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला।हर घर सोलर, हर घर रोशनस्वच्छ ऊर्जा से आत्मनिर्भर परिवार आरएस सोलर एंड सिक्योरिटी एम्पायर ने संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाकर अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

 

DINESH UPADHYAY
Author: DINESH UPADHYAY

सोनभद्र ब्यूरो चीफ: दिनेश उपाध्याय (ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश) Digital Bharat News - एक विश्वसनीय वेब-आधारित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की ताज़ा, सटीक एवं विश्वसनीय खबरों को जनता तक तेज़ी से पहुँचाना, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना तथा समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देना है। 🌐 Website: https://digitalbharatnews.com/ Digital Bharat News – सच के साथ, हर पल आपके साथ।

error: Content is protected !!