October 22, 2026 11:41 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

आज होगा असत्य पर सत्य की विजय, भारती इंटर कॉलेज खेल मैदान व छठ पूजा स्थल पर होगा रावण दहन विंढमगंज (सोनभद्र)। असत्य पर सत्य की विजय और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक विजयादशमी का पर्व आज विंढमगंज क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाएगा। स्थानीय भारती इंटर कॉलेज के खेल मैदान एवं छठ पूजा स्थल पर विशालकाय रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। विंढमगंज में रावण दहन की यह ऐतिहासिक परंपरा करीब 50 वर्षों से चली आ रही है। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए सोनभद्र सहित आसपास के क्षेत्रों और पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। विजयादशमी के अवसर पर दोनों स्थलों पर मेले को लेकर उत्साह का माहौल रहता है। क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं की आकर्षक झांकियां भी खेल मैदान में पहुंचती हैं। हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे इस आयोजन में शामिल होकर मेले की रौनक बढ़ाते हैं। राम-रावण युद्ध होगा आकर्षण का केंद्र रावण दहन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीराम और दशानन रावण के बीच होने वाला प्रतीकात्मक युद्ध होता है। युद्ध के अंतिम चरण में भगवान श्रीराम का बाण रावण के विशालकाय पुतले को धराशायी कर देता है। इसके साथ ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठता है और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश जन-जन तक पहुंचता है। राम जानकी मंदिर के कार्यकर्ताओं की रहती है अहम भूमिका इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में राम जानकी मंदिर के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। कार्यकर्ता महीनों पहले से तैयारियों में जुट जाते हैं और अथक मेहनत से मेले को आकर्षक स्वरूप प्रदान करते हैं। रावण के विशालकाय पुतले के निर्माण से लेकर अन्य व्यवस्थाओं तक में आयोजन समिति के सदस्यों का योगदान सराहनीय रहता है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहता है। थाना प्रभारी अपने हमराहियों के साथ मौके पर मुस्तैद रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, ताकि श्रद्धालुओं और दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। विजयादशमी के अवसर पर विंढमगंज के दोनों आयोजन स्थलों पर उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा। लोगों को उस ऐतिहासिक क्षण का इंतजार है, जब भगवान श्रीराम के बाण से रावण का विशालकाय पुतला धू-धू कर जलेगा और पूरा क्षेत्र असत्य पर सत्य की विजय के जयघोष से गूंज उठेगा।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हर घर तिरंगा–2026” अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं दीजीटल विजीवीलिटी कार्यक्रम का किया गया आयोजन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हर घर तिरंगा–2026” अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं दीजीटल विजीवीलिटी
कार्यक्रम का किया गया आयोजन

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE
ओबरा/सोनभद्र।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा सोनभद्र में आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को “हर घर तिरंगा–2026” अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं दीजीटल विजीवीलिटी
कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो प्रमोद कुमार द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में प्राचार्य ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के गौरवपूर्ण अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तृतीय चरण का आयोजन 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। इस अवसर पर प्राचार्य ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर एन.सी.सी कैडेट्स को प्रेरित किया तथा कहा कि सभी कैडेट्स अपने-अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्र में लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें और “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. उपेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी NCC कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं जिम्मेदारी की भावना को आत्मसात करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी डॉ. योगेंद्र लाल वर्मा ने एनसीसी कैडेट्स के साथ तिरंगे के साथ सेल्फीली तथा कैडेट्स को 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्यों एवं विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कैडेट्स से अपील की कि वे अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी अभियान में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करें।कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी फोटो ली तथा अभियान की डिजिटल विजिबिलिटी को बढ़ावा दिया। कार्यक्रम से संबंधित फोटो एवं वीडियो भी तैयार किए गए तथा गतिविधि का विवरण मेरा भारत पोर्टल पर अपलोड किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सहभागिता तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना और “हर घर तिरंगा–हर दिल तिरंगा” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

DINESH UPADHYAY
Author: DINESH UPADHYAY

सोनभद्र ब्यूरो चीफ: दिनेश उपाध्याय (ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश) Digital Bharat News - एक विश्वसनीय वेब-आधारित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की ताज़ा, सटीक एवं विश्वसनीय खबरों को जनता तक तेज़ी से पहुँचाना, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना तथा समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देना है। 🌐 Website: https://digitalbharatnews.com/ Digital Bharat News – सच के साथ, हर पल आपके साथ।

error: Content is protected !!