September 11, 2026 5:38 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

चार वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

विंढमगंज। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विंढमगंज पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार 13 अगस्त 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन में थाना विंढमगंज पुलिस ने वारंटियों के विरुद्ध कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में सहनवाज अहमद पुत्र नईम अहमद (लगभग 33 वर्ष), सरताज अहमद पुत्र नईम अहमद (लगभग 36 वर्ष), सईद हुसैन पुत्र रहमत अली (लगभग 70 वर्ष) तथा अख्तर अली पुत्र सईद हुसैन (लगभग 40 वर्ष) शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तारी की गई। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार वारंटियों को न्यायालय भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना विंढमगंज पुलिस टीम की भूमिका रही।

Om prakash Rawat
Author: Om prakash Rawat

📰 पत्रकार | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 विंढमगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश ✍️ स्थानीय खबरों की आवाज़ 🤝 समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए हमेशा तत्पर 🏡 गांव, गरीब और आम जनता की बात 📢 सच, निष्पक्षता और जनसेवा मेरा संकल्प

error: Content is protected !!