September 11, 2026 5:41 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

जमीन व लेनदेन विवाद में पांच गिरफ्तार, शांति भंग की आशंका पर पुलिस की कार्रवाई

विंढमगंज, सोनभद्र। थाना विंढमगंज पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग विवादों में कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।पुलिस के अनुसार, डुमरा गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर श्रीकान्त और रघु के बीच विवाद हो रहा था। समझाने के बावजूद दोनों पक्ष शांत नहीं हुए और पुलिस के सामने ही मारपीट पर आमादा हो गए। शांति भंग की प्रबल आशंका को देखते हुए दोनों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर चालानी रिपोर्ट तैयार की गई।वहीं, हरपुरा गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए पन्ना लाल, अजय और पप्पू को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। अन्य संबंधित लोगों के विरुद्ध धारा 126/135 बीएनएसएस के तहत चालानी रिपोर्ट न्यायालय भेजी गई।गिरफ्तार किए गए लोगों में श्रीकान्त, रघु, पन्ना लाल, अजय और पप्पू शामिल हैं।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार राय, उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव तथा हेड कांस्टेबल महफूज अली शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया तथा परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई।

Om prakash Rawat
Author: Om prakash Rawat

📰 पत्रकार | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 विंढमगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश ✍️ स्थानीय खबरों की आवाज़ 🤝 समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए हमेशा तत्पर 🏡 गांव, गरीब और आम जनता की बात 📢 सच, निष्पक्षता और जनसेवा मेरा संकल्प

error: Content is protected !!