मां शारदा मंदिर में बेखौफ चोरों ने किया हाथ साफ
– चोरों का हौसला बुलंद
– 35 साल पुरानी लड्डू गोपाल की मूर्ति व चांदी की बांसुरी
– श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश
– पुलिस प्रशासन बनी मुकदर्शक
सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE
ओबरा/सोनभद्र।नगर के हंस वाहिनी नगर बिल्ली स्थित प्रसिद्ध मां शारदा शक्ति पीठ मंदिर (शारदा पीठ) में बीती रात बेखौफ चोरों ने ताला तोड़कर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल होकर राधे-कृष्ण के गर्भगृह के पट का ताला तोड़ दिया। चोर वहां से लगभग 30 से 35 साल पुरानी भगवान लड्डू गोपाल की पीतल धातु की ऐतिहासिक मूर्ति लगभग 300 ग्राम वजनी पीतल की व चांदी की बांसुरी, चांदी की माला, चांदी की नथिया और पीतल के अन्य कीमती पात्र चुरा ले गए। इसके अलावा पास में स्थित शारदा माता के चैनल को भी तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वह ताला नहीं टूटा। चोरी की यह पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।ताला टूटा देख परिजनों के उड़े होश, समिति व पुलिस को दी सूचना
घटना का क्रम तब शुरू हुआ जब मंदिर के नियमित सेवादार के थोड़ा अस्वस्थ होने पर उनकी माताजी तड़के मंदिर का चैनल खोलने पहुंचीं, जो रोजाना 4:30 बजे खुलता है। माता जी जब चैनल पर पहुंचीं तो ताला पहले से खुला देखकर वापस घर लौट आईं और परिजनों को बताया। सेवादार ने अपने बेटे से पूछा कि क्या रात में ताला बंद करना भूल गए थे, जिस पर बेटे ने मना किया। इसके बाद जब सेवादार खुद मौके पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत मंदिर समिति के पदाधिकारियों को फोन किया।



समिति के लोग मौके पर पहुंचे और भोर में लगभग 4:45 बजे के आसपास डायल 112 व ओबरा पुलिस को सूचना दी।थाना प्रभारी ने मन्दिर के आसपास सीसीटीवी फुटेज की जांच को लगाई टीम चोरी की खबर फैलते ही सुबह 6:00 बजे से ही स्थानीय निवासियों, श्रद्धालुओं और बच्चों की भारी भीड़ मंदिर प्रांगण में एकत्र हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र थाना प्रभारी प्रसून श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रहरि द्वारा मामले में लिखित प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया जा रहा है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस प्रशासन हर एंगल से मामले की लगातार सूक्ष्मता से जांच कर रहा है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।बंद पड़ी हाई मास्ट लाइट पर उठे सवाल,मानवता पर प्रहार से आक्रोश यह मंदिर ओबरा से चोपन जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि मंदिर के ठीक सामने लगी हाई मास्ट लाइट लंबे समय से बंद पड़ी है, जिसकी बार-बार शिकायत के बाद भी कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हुई। बंद लाइट के कारण फैले अंधेरे ने चोरों के हौसले बुलंद किए। कुछ ही दिनों पहले सोनभद्र जनपद के चोपन नगर स्थित काली मंदिर में भी ऐसी ही चोरी की घटना हुई थी। अब शारदा मंदिर में हुई इस वारदात से आम जनमानस में गहरा आक्रोश और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भगवान के धाम तक को न छोड़ने वाली इस घटना ने मानवीय मूल्यों और सुरक्षा व्यवस्था दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया है।जहां मौके पर मौजूद रहे समिति के पदाधिकारी
घटनास्थल पर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोष अग्रहरि, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, सचिव तारकेश्वर केसरी, उमाशंकर अग्रहरि, लक्ष्मी नारायण अग्रहरि, शिवजी अग्रहरि, सुभाष अग्रहरि, सत्यनारायण अग्रहरि, जय नारायण अग्रहरि, मनोज दुबे और राजेश केसरी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।












