September 21, 2026 1:30 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा बीएचयू दक्षिणी कैम्पस में चल रहें 03 दिवसीय साइबर प्रशिक्षण शिविर का किया गया समापन, मिर्जापुर पुलिस ने बनाया सर्वाधिक पुलिस कर्मियों को साइबर प्रशिक्षित करने का रिकॉर्ड

दुद्धी नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी न होने से विकास कार्य ठप, कर्मचारियों का कई महीनों का वेतन अटका

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)

  • दुद्धी (सोनभद्र)।नगर पंचायत दुद्धी में लंबे समय से अधिशासी अधिकारी की तैनाती न होने से प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। अधिकारी के अभाव में जहां एक ओर क्षेत्र के तमाम विकास कार्य ठप पड़े हैं, वहीं दूसरी ओर सफाई कर्मचारियों सहित अन्य कर्मियों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिल सका है।
    नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि एटा जिले से एक अधिकारी का स्थानांतरण यहां के लिए प्रस्तावित था, लेकिन उन्होंने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। इसके चलते वित्तीय स्वीकृतियां, भुगतान और विकास योजनाएं पूरी तरह रुकी हुई हैं।
    अध्यक्ष ने कहा कि जिलाधिकारी से कई बार मुलाकात कर समस्या से अवगत कराई जा चुकी है, बावजूद इसके अभी तक किसी अधिकारी की तैनाती नहीं हुई है।
    अध्यक्ष के अनुसार, इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी और नगर विकास मंत्रालय को पत्र भेजकर जल्द नियुक्ति की मांग की गई है, परंतु अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।
    वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।कई कर्मचारियों ने बताया कि घर चलाना मुश्किल हो रहा है और बच्चों की स्कूल फीस तक जमा नहीं हो पा रही है। यदि जल्द किसी अधिकारी की तैनाती नहीं किया गया, तो जरूरी सुविधाएं और अधिक प्रभावित हो सकती हैं।
Nitesh Kumar
Author: Nitesh Kumar

Nice

error: Content is protected !!