पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा बीएचयू दक्षिणी कैम्पस में चल रहें 03 दिवसीय साइबर प्रशिक्षण शिविर का किया गया समापन, मिर्जापुर पुलिस ने बनाया सर्वाधिक पुलिस कर्मियों को साइबर प्रशिक्षित करने का रिकॉर्ड
सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय–(उत्तर प्रदेश)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE
मिर्जापुर। बीएचयू दक्षिणी कैम्पस बरकछा में चल रहे 03 दिवसीय साइबर प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को पूनम-पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गयी।उक्त साइबर प्रशिक्षण शिविर में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीयों को साइबर अपराधों की रोकथाम तथा अपराध घटित होने के बाद विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन की कार्यवाही में दक्ष बनाने हेतु विभिन्न पहलुओं पर निर्धारित विधि व्यवस्था से अवगत कराते हुए विधि अनुरूप कार्यवाही करने के लिए प्रशिक्षित किया गया।उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम विश्व की जानी मानी आईटी कम्पनी kyndryl ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व(CSR) अभियान साइबर रक्षक 2.0 के तहत आयोजित किया। यह प्रशिक्षण शिविर पुलिस एवं आईटी सेक्टर के मध्य बेहतरीन तालमेल का उत्कृष्ट उदाहरण है जो डिजिटल सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।इस कार्यक्रम का उद्घाटन बुधवार को अपर्णा रजत कौशिक-पुलिस अधीक्षक द्वारा तथा समापन शनिवार को पूनम-पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा अपने प्रभावी सम्बोधन एवं जनपदीय पुलिस अधिकारी/कर्मचारीयों को दिए गए निर्देश के साथ किया गया।



पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा समस्त जनपदीय पुलिस अधिकारी/कर्मचारीयों को प्रशिक्षण के दौरान सिखाये गए विधि व्यवस्था के अनुरूप प्रभावी कार्यवाही करते हुए जनपद के समस्त नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक, बचाव करने तथा विवेचना के दौरान गहनता पूर्वक इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों को संकलित कर विवेचनात्मक कार्यवाही पूर्ण करने तथा अभियुक्तों को अधिकाधिक सजा दिलाने हेतु निर्देश दिए गये ताकि प्रशिक्षण के उद्देश्यों की पूर्ति हो सकें । इस अवसर पर मुख्य अतिथि का स्वागत विश्व शाश्वत परिषद के तरफ से वरिष्ठ पत्रकार–सरिता तिवारी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया।प्रशिक्षण शिविर के दौरान राजकुमार मीणा-पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा विधि व्यवस्था के सूक्ष्मतम बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए जनपदीय पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीयों को प्रशिक्षित किया गया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद मीरजापुर पुलिस साइबर अपराधों के प्रति सर्वाधिक पुलिसकर्मियों को साइबर प्रशिक्षित करने का रिकार्ड बनायी है, जिसकी घोषणा प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम में उपस्थित प्रमिल द्विवेदी-आधिकारिक प्रतिनिधि इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड द्वारा किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान पूनम-पुलिस उपमहानिरीक्षक,अपर्णा रजत कौशिक-पुलिस अधीक्षक, राजकुमार मीणा-पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, सरिता तिवारी-वरिष्ठ पत्रकार, रजत नारायण-प्रतिनिधि विश्व शाश्वत परिषद तथा स्थानीय पत्रकार बन्धु उपस्थित रहें।











