October 24, 2026 8:14 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति का प्रदर्शन

दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी को जिला बनाए जाने की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर आज शनिवार को दुद्धी जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कचहरी परिसर के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ‘दुद्धी को जिला बनाओ,विकास कराओ’के नारे लगाते हुए सरकार से जल्द ठोस निर्णय लेने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के समय दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार बनने के बाद इस पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि दुद्धी को जिला बनाने की मांग दशकों से उठाई जा रही है, फिर भी प्रशासनिक स्तर पर निर्णय टलता आ रहा है।

संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दुद्धी क्षेत्र की जनसंख्या, क्षेत्रफल और प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए यहां अलग जिला बनाना आवश्यक है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कुछ जिलों की आबादी दुद्धी क्षेत्र से कम है, इसके बावजूद मांग को टाला जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहां कि यदि सरकार जनभावना का सम्मान नहीं करती और समय रहते निर्णय नहीं लेती, तो आंदोलन और बड़ा किया जाएगा।

प्रदर्शन में प्रेमचंद यादव ,नंदलाल अग्रहरि ,अशोक कुमार गुप्ता ,राकेश तिवारी, पीयूष अग्रहरि ,आशीष गुप्ता, विष्णु , छोटेलाल , अमरावती, रविंद्र यादव और रामपाल जौहरी सहित बड़ी संख्या में संघर्ष समिति , अधिवक्ता और नागरिक मौजूद रहे ।

Ravi Kumar
Author: Ravi Kumar

दुद्धी/संवाद/ रवि सिंह/सोनभद्र

error: Content is protected !!