ओबरा पुलिस की बड़ी कामयाबी, बंद मकान में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा; ‘विधायक’ और ‘बाहुबली’ समेत 3 गिरफ्तार
सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE
ओबरा/सोनभद्र।13 जुलाई 2026 थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक बंद मकान में हुई बड़ी चोरी की घटना से इलाके के पारिवारिक लोगों और स्थानीय निवासियों के बीच भय का माहौल बन गया था। जनता में असुरक्षा की इस भावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुबह से शाम तक पूरी मुस्तैदी के साथ एक्शन में नजर आया। पुलिस अधीक्षक (SP) अभिषेक वर्मा के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने दिन-रात एक करते हुए, हर एक बारीक तथ्य को खंगाला और लगातार दबिश देकर घटना का सफल अनावरण कर दिया है।ओबरा पुलिस ने घेराबंदी कर इस चोरी में शामिल तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है,जिनके पास से चोरी के आभूषण बेचकर कमाए गए ₹31,000 नगद बरामद हुए हैं।रेलवे लाइन के रास्ते बंद घर में घुसे थे चोर चोपन रोड स्थित ‘तिवारी भवन’ के निवासी राजेश कुमार तिवारी पुत्र स्व. सरयु तिवारी का मकान बंद था। दिनांक 08 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 01:30 से 02:00 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने रेलवे लाइन की तरफ से सूने मकान में प्रवेश किया और वहां रखे सोने के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

बेचू उर्फ विधायक मल्लाह से: ₹3,000/-
कोमल से: ₹3,000/-सराहना की पात्र रही पुलिस टीम
इलाके में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बहाल करने वाली इस जांबाज पुलिस टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे।उ0नि0 सुनील कुमार (चौकी इंचार्ज, थाना ओबरा)हे0का0 संतोष पटेल (थाना ओबरा)हे0का0 अनिल गुप्ता (थाना ओबरा)रि0आ0 कुलदीप (थाना ओबरा)
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से बंद घर की चोरी का खुलासा होने पर स्थानीय जनता ने राहत की सांस ली है और ओबरा पुलिस की इस सफलता की चारों तरफ सराहना हो रही है।

