September 21, 2026 9:09 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा बीएचयू दक्षिणी कैम्पस में चल रहें 03 दिवसीय साइबर प्रशिक्षण शिविर का किया गया समापन, मिर्जापुर पुलिस ने बनाया सर्वाधिक पुलिस कर्मियों को साइबर प्रशिक्षित करने का रिकॉर्ड

सोनभद्र में कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा फेरबदल, दुद्धी और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के प्रभारी बदले

  (दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार )                                 सोनभद्र। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण स्थानांतरण किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर किए गए फेरबदल में विश्वनाथ प्रताप सिंह को दुद्धी कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

वहीं, दुद्धी कोतवाली के पूर्व प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानांतरण के बाद विश्वनाथ प्रताप सिंह दुद्धी कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक का कार्यभार संभालेंगे, जबकि धर्मेंद्र सिंह जिला मुख्यालय स्थित रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में पदभार ग्रहण करेंगे।

पुलिस विभाग के इस फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दोनों अधिकारियों के नए कार्यक्षेत्र में कार्यभार संभालने के बाद पुलिसिंग में और सक्रियता आने की उम्मीद है।

Nitesh Kumar
Author: Nitesh Kumar

Nice

error: Content is protected !!