October 23, 2026 2:55 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

आज होगा असत्य पर सत्य की विजय, भारती इंटर कॉलेज खेल मैदान व छठ पूजा स्थल पर होगा रावण दहन विंढमगंज (सोनभद्र)। असत्य पर सत्य की विजय और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक विजयादशमी का पर्व आज विंढमगंज क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाएगा। स्थानीय भारती इंटर कॉलेज के खेल मैदान एवं छठ पूजा स्थल पर विशालकाय रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। विंढमगंज में रावण दहन की यह ऐतिहासिक परंपरा करीब 50 वर्षों से चली आ रही है। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए सोनभद्र सहित आसपास के क्षेत्रों और पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। विजयादशमी के अवसर पर दोनों स्थलों पर मेले को लेकर उत्साह का माहौल रहता है। क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं की आकर्षक झांकियां भी खेल मैदान में पहुंचती हैं। हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे इस आयोजन में शामिल होकर मेले की रौनक बढ़ाते हैं। राम-रावण युद्ध होगा आकर्षण का केंद्र रावण दहन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीराम और दशानन रावण के बीच होने वाला प्रतीकात्मक युद्ध होता है। युद्ध के अंतिम चरण में भगवान श्रीराम का बाण रावण के विशालकाय पुतले को धराशायी कर देता है। इसके साथ ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठता है और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश जन-जन तक पहुंचता है। राम जानकी मंदिर के कार्यकर्ताओं की रहती है अहम भूमिका इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में राम जानकी मंदिर के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। कार्यकर्ता महीनों पहले से तैयारियों में जुट जाते हैं और अथक मेहनत से मेले को आकर्षक स्वरूप प्रदान करते हैं। रावण के विशालकाय पुतले के निर्माण से लेकर अन्य व्यवस्थाओं तक में आयोजन समिति के सदस्यों का योगदान सराहनीय रहता है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहता है। थाना प्रभारी अपने हमराहियों के साथ मौके पर मुस्तैद रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, ताकि श्रद्धालुओं और दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। विजयादशमी के अवसर पर विंढमगंज के दोनों आयोजन स्थलों पर उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा। लोगों को उस ऐतिहासिक क्षण का इंतजार है, जब भगवान श्रीराम के बाण से रावण का विशालकाय पुतला धू-धू कर जलेगा और पूरा क्षेत्र असत्य पर सत्य की विजय के जयघोष से गूंज उठेगा।

कुशवाहा समाज पर भारत लेनिन अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद का मनाया गया 52वां शहादत दिवस

कुशवाहा समाज पर भारत लेनिन अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद का मनाया गया 52वां शहादत दिवस

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE

ओबरा/सोनभद्र।देश भर में भारत के महान समाजवादी नेता और गरीबों, शोषितों के मसीहा अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद का 52वां शहादत दिवस कुशवाहा समाज भवन ओबरा में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। जिसमें सर्व प्रथम समाज के संरक्षक देव प्रकाश मौर्या, सुरेश कुमार मौर्या और गया नाथ कुशवाहा के साथ अध्यक्ष डॉ अमित सिंह कुशवाहा, सचिव अनिल कुमार सिंह के साथ सभी पदाधिकारियों ने मिलकर बाबू जगदेव प्रसाद के फोटो पर माल्यार्पण कर नमन अर्पित किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ अमित सिंह कुशवाहा ने बताया कि बाबू जगदेव प्रसाद का जन्म 2 फरवरी 1922 को जहानाबाद में हुआ था। उन्हें भारत का लेनिन’ कहा जाता है। उन्होंने अपना पूरा जीवन दलित, पिछड़े और वंचित समाज के हक की लड़ाई में लगा दिया। उनका दिया गया नारा “सौ में नब्बे शोषित है, नब्बे भाग हमारा है। दस का शासन नब्बे पर, नहीं चलेगा, नहीं चलेगा” आज भी लोगों की जुबान पर है। जगदेव बाबू ने एकजूट होकर उस समय अनेको नियमों को बदलाव किया किया और रोका था। आज हमे उनके padचिह्नो पर चलकर एकजुट होकर रहना चाहिए। जिससे कि हमे कोई नीचे न गिरा सके।कार्यक्रम का संचालन कुशवाहा समाज के सचिव अनिल कुमार सिंह ने किया। मंटू कुमार ने अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जीवनी का उल्लेख करते हुए बताया कि 5 सितंबर 1974 को अरवल जिले के कुर्था प्रखंड मुख्यालय पर शोषित समाज दल के बैनर तले हजारों लोगों के साथ वे आंदोलन कर रहे थे।

तभी पुलिस ने उन पर गोली चला दी, जिससे वे शहीद हो गए। उस समय उनके साथ छात्र लक्ष्मण चौधरी भी शहीद हुए थे। राजेश कुमार सिंह ने उनके मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। रमिता मौर्या और मनोरमा मौर्या ने बाबू जगदेव प्रसाद पर शहादत गीत प्रस्तुत किया। योगिता सिंह ने बाबू जगदेव प्रसाद के बलिदान के बारे में बताकर बच्चों को उनके मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। साथ ही अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया और सभी प्रतिभागियों को समाज के संरक्षक द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित राम गहन सिंह, सूर्य नाथ सिंह, नंदू सिंह, पुष्पा सिंह, डॉ बीके कुशवाहा, विश्राम मौर्य, अमरजीत मौर्या, राम देव मौर्य, निर्मल सिंह, बी के कुशवाहा, कुसुम सिंह, गौतम कुमार सिंह, सुनील कुशवाहा, गणेश सोनी, रेखा सिंह, राधिका देवी व अन्य स्वजाति लोग उपस्थित रहे।

DINESH UPADHYAY
Author: DINESH UPADHYAY

सोनभद्र ब्यूरो चीफ: दिनेश उपाध्याय (ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश) Digital Bharat News - एक विश्वसनीय वेब-आधारित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की ताज़ा, सटीक एवं विश्वसनीय खबरों को जनता तक तेज़ी से पहुँचाना, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना तथा समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देना है। 🌐 Website: https://digitalbharatnews.com/ Digital Bharat News – सच के साथ, हर पल आपके साथ।

error: Content is protected !!