August 30, 2026 10:23 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

विंढमगंज में मोबाइल नेटवर्क की बदहाल स्थिति, बिजली गई तो नेटवर्क भी गायब

विंढमगंज। क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवा की खराब स्थिति से उपभोक्ता काफी परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि महंगे रिचार्ज कराने के बावजूद इंटरनेट की गति बेहद धीमी रहती है। कई बार जरूरी ऑनलाइन कार्य करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

उपभोक्ताओं के मुताबिक विंढमगंज क्षेत्र में जियो, एयरटेल और बीएसएनएल जैसी प्रमुख कंपनियों की मोबाइल नेटवर्क सेवा की स्थिति लगभग एक जैसी बनी हुई है। खासकर बिजली आपूर्ति बाधित होते ही मोबाइल नेटवर्क भी कमजोर पड़ जाता है या कई स्थानों पर पूरी तरह गायब हो जाता है।

लोगों का कहना है कि आज के समय में मोबाइल इंटरनेट पढ़ाई, बैंकिंग, ऑनलाइन भुगतान, सरकारी कामकाज और व्यवसाय के लिए बेहद जरूरी हो गया है। ऐसे में लगातार खराब नेटवर्क के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्थानीय उपभोक्ताओं ने संबंधित टेलीकॉम कंपनियों से क्षेत्र में नेटवर्क व्यवस्था को दुरुस्त करने, टावरों की क्षमता बढ़ाने और बिजली पर निर्भरता कम करने के लिए वैकल्पिक पावर बैकअप की व्यवस्था करने की मांग की है।

Digital Bharat News
Author: Digital Bharat News

Digital Bharat News डेस्क पर प्रकाशित प्रत्येक समाचार हमारी संपादकीय टीम की सख्त जांच-परख और सत्यापन प्रक्रिया से गुजरता है। हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, विशेष साक्षात्कार और रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा तथ्यों, स्रोतों और संदर्भों के आधार पर सावधानीपूर्वक सत्यापित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष, सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण घटना की प्रमाणिक और संतुलित जानकारी प्राप्त कर सकें।

error: Content is protected !!