October 15, 2026 3:14 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

विस्थापित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग, डीएम को सौंपा प्रार्थना पत्र

कोरची न्याय पंचायत के विस्थापित परिवारों ने उठाई आवाज, पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की मांग

विंढमगंज (सोनभद्र)। न्याय पंचायत कोरची क्षेत्र के विस्थापित परिवारों ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ दिलाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी सोनभद्र को प्रार्थना पत्र सौंपा है। प्रार्थना पत्र के माध्यम से विस्थापित परिवारों की समस्याओं से अवगत कराते हुए पात्र लोगों को आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की गई है।

प्रार्थना पत्र देने वालों में गंभीरा प्रसाद, जयनाद, मोहम्मद सलीम, कामेश्वर, शिवशंकर, संजय कुमार एवं रामचंद्र सहित अन्य विस्थापित परिवारों के लोग शामिल हैं।

आवेदनकर्ताओं के अनुसार, न्याय पंचायत कोरची क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों के कई विस्थापित परिवार आज भी आवास की समस्या से जूझ रहे हैं। उनका कहना है कि विस्थापन के बाद परिवारों के सामने रहने के लिए पक्का मकान और आजीविका जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। इसके बावजूद कई परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित हैं।

उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि विस्थापित परिवारों की स्थिति की जांच कराकर पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ दिलाया जाए, ताकि उन्हें रहने के लिए सुरक्षित आवास मिल सके।

आवेदनकर्ताओं ने प्रशासन से इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है।

Om prakash Rawat
Author: Om prakash Rawat

📰 पत्रकार | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 विंढमगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश ✍️ स्थानीय खबरों की आवाज़ 🤝 समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए हमेशा तत्पर 🏡 गांव, गरीब और आम जनता की बात 📢 सच, निष्पक्षता और जनसेवा मेरा संकल्प

error: Content is protected !!