July 26, 2026 4:54 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

महिला स्वयं सहायता समूह की सखी पर अनियमितता का आरोप, जांच की मांग

विंढमगंज/दुद्धी (सोनभद्र)। विकास खंड दुद्धी के ग्राम हुमेलदोहर (विंढमगंज)की महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं ने समूह की सखी पर अनियमितता, मनमानी और महिलाओं के शोषण का आरोप लगाते हुए खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।


शिकायतकर्ता असरीसा बेगम ने प्रभा देवी, अफसाना खातून, फरजाना खातून, नाजमा खातून, आशा खातून, रेशमा खातून एवं हमीसर बानो के साथ दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि समूह की सखी संगीता देवी योजनाओं की जानकारी अन्य सदस्यों से छिपाती हैं तथा समूह के कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरती जाती। शिकायत में सरकारी धन के संचालन में भी अनियमितता का आरोप लगाया गया है।


महिलाओं का कहना है कि समूह की सदस्याएं लंबे समय से परेशान हैं। उन्होंने खंड विकास अधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने पर संबंधित सखी को पद से हटाने तथा किसी योग्य महिला को जिम्मेदारी सौंपने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो समूह की महिलाएं सामूहिक रूप से समूह का परित्याग करने को बाध्य होंगी।इस संबंध में प्रशासनिक जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!