November 28, 2026 8:03 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

अपहरण के दोषी अजीत कुमार को 8 वर्ष का कठोर कारावास

अपहरण के दोषी अजीत कुमार को 8 वर्ष का कठोर कारावास
– 25 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
– जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी
– करीब 6 वर्ष पूर्व 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण किए जाने का मामला

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE

सोनभद्र। करीब 6 वर्ष पूर्व 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण किए जाने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/सीएडब्लू , सोनभद्र बिपिन कुमार तृतीय की अदालत ने सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी अजीत कुमार को 8 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। उसके ऊपर 25 हजार रूपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी।अभियोजन पक्ष के मुताबिक हाथीनाला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने 13 नवंबर 2020 को थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को 10 नवंबर 2020 को रात्रि करीब 10 बजे अजीत कुमार पुत्र अम्बिका प्रसाद निवासी ग्राम बेलहत्थी टोला रानीताली, थाना हाथीनाला, जिला सोनभद्र बहला फुसलाकर कहीं भगाकर ले गया है। उसकी बेटी से कभी कभार चोरी छुपे मोबाईल पर वह बातचीत करता था। बेटी को काफी खोजा गया लेकिन उसका पता नहीं चला।

आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर हाथीनाला पुलिस ने अपहरण की एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था।मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर अपहरण के दोषी अजीत कुमार को 8 वर्ष का कठोर कारावास एवं 25 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील सत्यप्रकाश तिवारी ने बहस की।

DINESH UPADHYAY
Author: DINESH UPADHYAY

सोनभद्र ब्यूरो चीफ: दिनेश उपाध्याय (ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश) Digital Bharat News - एक विश्वसनीय वेब-आधारित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की ताज़ा, सटीक एवं विश्वसनीय खबरों को जनता तक तेज़ी से पहुँचाना, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना तथा समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देना है। 🌐 Website: https://digitalbharatnews.com/ Digital Bharat News – सच के साथ, हर पल आपके साथ।

error: Content is protected !!