विंढमगंज, सोनभद्र सूर्य मंदिर परिसर व भारती इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में देव दीपावली के अवसर पर केसरी परिवार की ओर से 11 हजार दीप जलाकर भव्य दीपोत्सव एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव और ग्राउंड में नमी के कारण भारी वाहनों के आवागमन से परिसर में कीचड़ हो गया है, जिससे तैयारियों में परेशानी हो रही है। बताया जाता है कि इसी मैदान में प्रत्येक सोमवार को बकरी बाजार लगने के कारण भारी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। कीचड़ के चलते बच्चों को क्रिकेट सहित अन्य खेल खेलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी अमित केसरी तथा अन्य सहयोगियों के अथक प्रयास से इस बार भी भभ्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया है
आयोजन के तहत मंगलवार शाम 6 बजे से भंडारे का शुभारंभ होगा। अमित केसरी, राकेश केसरी उर्फ बुल्लू केसरी एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता सहित समस्त केसरी परिवार ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार पहुंचकर दीपोत्सव की शोभा बढ़ाने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।












