September 4, 2026 10:21 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

एक पेड़ माँ के नाम अभियान बना जन आंदोलन, ऊर्जा वन में हुआ वृक्षारोपण: श्रवण सिंह गोंड़

विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धुमा स्थित “ऊर्जा वन” में गुरुवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दुद्धी विधानसभा के निवर्तमान प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़ ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर श्रवण सिंह गोंड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा 35 करोड़ पौधारोपण महाअभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ईंधन (जलौनी लकड़ी) की दीर्घकालिक आवश्यकता को पूरा करने तथा प्राकृतिक वनों पर ईंधन के बढ़ते दबाव को कम करने के उद्देश्य से प्रत्येक विकास खंड में कम से कम एक हेक्टेयर क्षेत्र में ऊर्जा वन विकसित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ऊर्जा वन में सिरस, बबूल, सुबबूल, गुटेल एवं कदंब जैसे तेजी से बढ़ने वाले पौधों का रोपण किया गया।

श्रवण सिंह गोंड़ ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी भी है।

इस दौरान विंढमगंज रेंजर रितेश कुमार, वन दरोगा कन्हैया लाल, अवधेश कुमार, विवेक मौर्या, आयुष केशरी सहित वन विभाग के कर्मचारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Om prakash Rawat
Author: Om prakash Rawat

📰 पत्रकार | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 विंढमगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश ✍️ स्थानीय खबरों की आवाज़ 🤝 समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए हमेशा तत्पर 🏡 गांव, गरीब और आम जनता की बात 📢 सच, निष्पक्षता और जनसेवा मेरा संकल्प

error: Content is protected !!