करैल/कचनरवा, सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)।
आगामी दीपावली एवं छठ महापर्व को देखते हुए क्षेत्र में निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य कराया जाएगा। इसके तहत करैल फीडर में पेड़ों की कटाई एवं छंटाई का कार्य किया जाएगा।

कचनरवा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता (जेई) अरविंद कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 4 नवंबर 2026 (बुधवार) को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक करैल फीडर की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि यह कार्य आगामी पर्वों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और संभावित विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव के उद्देश्य से कराया जा रहा है।
विद्युत विभाग की उपभोक्ताओं से अपील
विभाग ने करैल फीडर से जुड़े समस्त सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए पानी की व्यवस्था, घरेलू कार्य, कृषि कार्य एवं बिजली से संबंधित अन्य आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें, ताकि किसी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह कार्य जनहित एवं आगामी त्योहारों के दौरान बेहतर विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया जा रहा है।












