November 3, 2026 1:16 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

जानलेवा हमले के मामले में विंढमगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र में जान से मारने की नीयत से मारपीट करने के मामले में विंढमगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन में थाना प्रभारी रमायनी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार, 2 नवंबर को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में थाना विंढमगंज में मुकदमा अपराध संख्या 131/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109, 115(2), 351(3) एवं 352 में मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों में कार्तिक चन्द्रवंशी पुत्र सीताराम चन्द्रवंशी उर्फ सीतुल निवासी बुटबेढ़वा, संदीप यादव पुत्र सोमेश यादव, युवराज कुमार गुप्ता पुत्र राजू प्रसाद गुप्ता तथा रिहश अंसारी पुत्र सुलेमान, तीनों निवासी सलैयाडीह शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की गई है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी रमायनी सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार राय, हेड कांस्टेबल महफूज अली, एचसीपी एयूब होदा, कांस्टेबल जितेंद्र गोंड, विजय मौर्य एवं अंकित शुक्ला शामिल रहे।

Om prakash Rawat
Author: Om prakash Rawat

📰 पत्रकार | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 विंढमगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश ✍️ स्थानीय खबरों की आवाज़ 🤝 समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए हमेशा तत्पर 🏡 गांव, गरीब और आम जनता की बात 📢 सच, निष्पक्षता और जनसेवा मेरा संकल्प

error: Content is protected !!