दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी कस्बे में कचहरी से थोड़ी दूर शिवाजी तालाब के पास रविवार को नित्या मेकओवर ब्यूटी, हेयर एवं मेकअप स्टूडियो का भव्य शुभारंभ हुआ। झारखंड से पहुंचीं मेकअप आर्टिस्ट डेजी मेम ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर डेजी मेम ने कहा कि दुद्धी जैसे शहर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मेकअप स्टूडियो खुलना युवतियों और महिलाओं के लिए काफी सुविधाजनक होगा। उन्होंने पार्लर की प्रोपराइटर नीतू मद्धेशिया की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयास से क्षेत्र में आधुनिक सौंदर्य सेवाओं की नई सुविधा उपलब्ध हुई है।

वहीं प्रोपराइटर नीतू मद्धेशिया ने बताया कि उनके स्टूडियो में हर प्रकार के मेकअप, हेयर स्टाइल, ब्यूटी ट्रीटमेंट के साथ दुल्हन की विशेष सजावट की व्यवस्था उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इस प्रतिष्ठान के शुभारंभ से दुद्धी एवं आसपास के क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों को आधुनिक ब्यूटी एवं मेकअप सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।












