November 3, 2026 8:20 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

दीपावली व छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई

विंढमगंज (सोनभद्र)। आगामी दीपावली एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार शाम 4 बजे विंढमगंज थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के व्यापारियों, ग्राम प्रधानों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा ने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों का सामान सड़क तक न फैलाएं और सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सड़क किनारे बालू-गिट्टी रखने तथा सार्वजनिक रास्तों पर गाय बांधकर आवागमन बाधित करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के दौरान आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

इस मौके पर ग्राम प्रधान दिनेश यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता, ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल, गरीबा पाल, भोला प्रधान, राम प्रसाद यादव, राकेश केशरी, ओपी यादव, विकास जायसवाल, पप्पू यादव, संतोष गुप्ता, रामचंद्र जायसवाल, श्रीकांत चौबे, बाबूलाल पासवान, बालाजी, सीपी कुशवाहा, समर गुप्ता, लक्ष्मण कुशवाहा, सुजीत कुमार, मुकेश गुप्ता, सुमन गुप्ता, वीरेन्द्र गुप्ता, ओमप्रकाश रावत, नंदकिशोर गुप्ता, इंद्रमणि कुशवाहा, ईश्वर कुशवाहा, पवन पटेल, प्रभाकर केशरी, मनोज कुमार गुप्ता एवं सोमारू सिंह मरकाम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Om prakash Rawat
Author: Om prakash Rawat

📰 पत्रकार | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 विंढमगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश ✍️ स्थानीय खबरों की आवाज़ 🤝 समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए हमेशा तत्पर 🏡 गांव, गरीब और आम जनता की बात 📢 सच, निष्पक्षता और जनसेवा मेरा संकल्प

error: Content is protected !!