November 28, 2026 8:11 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाओं का सिलसिला, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

कोन/सोनभद्र, उत्तर प्रदेश।भारतीय जनता पार्टी, जनपद सोनभद्र के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्री प्रकाश पाल जी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री इन्द्रभूषण मौर्य जी की संस्तुति से जनपद सोनभद्र के विभिन्न मंडलों में नए अध्यक्षों को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कोन मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्री श्याम राज गुप्ता ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को नवीन दायित्व प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दीं।

श्री श्याम राज गुप्ता ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई यह जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज और संगठन के प्रति समर्पण, सेवा एवं जनविश्वास को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है। पिछड़ा वर्ग समाज के उत्थान, सम्मान और अधिकारों के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय, एकजुटता और समर्पण के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं।

श्री श्याम राज गुप्ता की ओर से सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।

शुभकामनाओं सहित

श्री श्याम राज गुप्ता

मंडल अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा

भारतीय जनता पार्टी, कोन मंडल, सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)

VIKASH RAGHUWANSHI
Author: VIKASH RAGHUWANSHI

संपादक | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 कचनरवा/कोन, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश 📰 स्थानीय खबरों की बुलंद आवाज़ समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए सदैव तत्पर। गांव, गरीब और आम जनता की आवाज़ को प्रमुखता से उठाना मेरा उद्देश्य है। सच • निष्पक्षता • जनसेवा जनहित के मुद्दों को सामने लाना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना मेरा संकल्प है।

error: Content is protected !!