November 13, 2026 8:54 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

आस्था के नाम पर सब्जियों के दाम में भारी उछाल, दोगुने-तिगुने रेट पर बिक्री से श्रद्धालु और खरीदार हैरान

विंढमगंज (सोनभद्र)। छठ महापर्व के अवसर पर जहां बाजारों में खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ रही है, वहीं आस्था के इस महापर्व के बीच सब्जियों के दामों में अचानक भारी उछाल देखने को मिल रहा है। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सलैयाडीह में लगने वाली सब्जी मंडी में शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे खरीदारी करने पहुंचे लोगों को अन्य दिनों की अपेक्षा सब्जियों के दाम कई गुना अधिक मिले। कुछ सब्जियां दोगुने तो कुछ तिगुने दाम सबसे खास सब्जी जिसमें लौकी को ₹100 किलो बेचना लोगों को अचंभित कर दिया जबकि यही सब्जी में व्रत करने वाली माताए का प्रसाद के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है पर सबसे ज्यादा महँगी बिकती नजर आईं।

छठ पूजा को लेकर श्रद्धालु व्रत की तैयारियों और पूजन सामग्री के साथ-साथ सब्जियों की खरीदारी में जुटे हुए हैं। ऐसे में अचानक बढ़े दामों ने आम खरीदारों का बजट बिगाड़ दिया है। मंडी में सब्जियों के दाम सुनकर कई खरीदार और श्रद्धालु अचंभित रह गए। लोगों का कहना है कि पर्व-त्योहार के अवसर पर मांग बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन इसका फायदा उठाकर मनमाने दाम वसूलना उचित नहीं है।

स्थानीय खरीदारों ने संबंधित अधिकारियों से बाजार में सब्जियों के दामों पर निगरानी रखने तथा मनमानी कीमतों पर बिक्री करने वालों पर ध्यान देने की मांग की है, ताकि आस्था के महापर्व पर आम लोगों को महंगाई की अतिरिक्त मार न झेलनी पड़े।

Ajay kumar Gupta
Author: Ajay kumar Gupta

Ajay gupta

error: Content is protected !!