विंढमगंज (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के केवल गांव निवासी 40 वर्षीय गीता देवी पत्नी रामाधार की इलाज के लिए वाराणसी ले जाने के बाद घर लौटते समय रास्ते में मौत हो गई। बताया गया कि गीता देवी ब्रेन हेमरेज से पीड़ित थीं। उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में रेफर किया गया था।

उपचार के बाद घर वापसी के दौरान रास्ते में ही करीब सुबह 9:30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।गीता देवी की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके तीन छोटे बच्चे हैं। पति रामाधार दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पत्नी की मौत के बाद बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर बताई जा रही है।
इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।












