November 3, 2026 2:01 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

विन्मढ़गंज मे धनतेरस और दीपावली को लेकर सीओ ने किया बाजार का निरीक्षण,

धनतेरस और दीपावली को लेकर सीओ ने किया बाजार का निरीक्षण, दुकानदारों को दिए सुरक्षा निर्देश

विंढमगंज (सोनभद्र)। आगामी धनतेरस एवं दीपावली पर्व के मद्देनजर सोमवार की देर शाम करीब छह बजे क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी ने विंढमगंज बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान मां काली मंदिर तिराहा, बैंक रोड, सब्जी मंडी, ज्वेलरी दुकानों सहित विभिन्न गलियों का जायजा लिया।

सीओ ने दुकानदारों को दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने, दुकान में अधिक नकदी नहीं रखने तथा बड़ी रकम स्थानीय पुलिस के सहयोग से दिन के उजाले में बैंक में सुरक्षित जमा कराने की सलाह दी। साथ ही गलियों में ऊपर लगाए गए तिरपाल एवं प्लास्टिक हटाने के सख्त निर्देश दिए, ताकि पर्व के दौरान छिनैती एवं चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

इस मौके पर थाना निरीक्षक रविकांत मिश्रा सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

Ajay kumar Gupta
Author: Ajay kumar Gupta

Ajay gupta

error: Content is protected !!