विंढमगंज (सोनभद्र)। विंढमगंज कस्बे के ग्राउंड में शनिवार की रात करीब 10 बजे पुरानी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में प्रकाश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय सियाराम गुप्ता निवासी बूटबेढ़वा घायल हो गए। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे प्रिंस चंद्रवंशी और उमेश कुमार चंद्रवंशी निवासी सलैयाडीह को भी चोटें आईं।

थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र के अनुसार, प्रकाश गुप्ता की लिखित तहरीर पर कार्तिक चंद्रवंशी, संदीप यादव, युवराज कुमार गुप्ता और रहीस असारी निवासी सलैयाडीह के विरुद्ध विंढमगंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 131/2026 के तहत बीएनएस की धारा 109, 115(2), 352 और 351(3) में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।












