विंढमगंज (सोनभद्र)। श्री दुर्गा पूजा समिति धरतीडोलवा शिव समर्पण समिति की ओर से आय–व्यय को लेकर बैठक आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष मुन्ना पासवान के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान प्राप्त चंदे और आयोजन पर हुए खर्च का पूरा विवरण सदस्यों एवं गणमान्य लोगों के समक्ष पारदर्शी तरीके से प्रस्तुत किया गया।
बैठक में संचालक एवं प्रधान सुरेंद्र पासवान ने समिति की ओर से प्राप्त चंदे और पूजा आयोजन में हुए खर्च का विस्तृत हिसाब-किताब सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत किया। प्रस्तुत लेखा-जोखा के अनुसार, सभी खर्चों का विवरण देने के बाद समिति के पास 21 हजार रुपये की बचत हुई है। आय-व्यय का पारदर्शी तरीके से हिसाब प्रस्तुत किए जाने पर मौजूद लोगों ने समिति की पहल की सराहना की।
इस मौके पर संजय डीजे, मंजेश कुमार, पंकज कुमार, समिति अध्यक्ष मुन्ना पासवान, देवा पासवान, देव कुमार पासवान, सोबरन निराला, अमरेश भारती, त्रिभुवन भारती, पप्पू पासवान, विकास पासवान, दीपक गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।












