September 26, 2026 4:03 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

वासु राइडर मोटीवेटर ने की शिक्षार्थियों संग परिचर्चा

वासु राइडर मोटीवेटर ने की शिक्षार्थियों संग परिचर्चा

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE
ओबरा/सोनभद्र। देश के आठ राज्यों सहित यूपी के 74 जिला पार कर सोनभद्र के तहसील ओबरा पहुंचे आत्मबली वासु राईडर का शुक्रवार को अमृता कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट के प्रबन्धक राजन शर्मा व स्थानीय गणमान्य नागरिकों, की दर्जन शिक्षार्थियों के समूह ने भव्य स्वागत सत्कार किया।इंस्टीट्यूट में आयोजित मोटीवेशनल परिचर्चा में भाग लेते हुए बतौर मुख्य अतिथि साईकिल यात्री वासु राइडर ने शिक्षार्थियों से कहा कि हर किसी में एक नैसर्गिक गुण होता है जिसे कोई भी परिस्थितियां डिगा नहीं सकती।शारीरिक फिटनेस, उत्साह और आत्मबल का प्रदर्शन करते हुए दोनों हाथों व दोनों पैरों से 55 प्रतिशत पैदाइशी विकलांग, ढीले स्पोर्ट्स वेशभूषा से सुसज्जित वासु ने मनोरंजक अंदाज में कहा हिम्मत न हार, चल चला चल,और उन्होंने खेलकूद, प्रतियोगिता, शिक्षण, नैतिकता पर मार्गदर्शन करते हुए यात्रा के दौरान हुए अनुभवों को शिक्षार्थियों संग पूरे आत्मविश्वास से साझा किया।महिलाओं को आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में सोनभद्र में हस्ताक्षर बन चुके वरिष्ठ समाजसेवी, एनजीओ संचालक, आनन्द पटेल दयालु ने छात्र छात्राओं को भ्रष्टाचार से लड़ने के गुर सिखाते हुए शैक्षिक और क्रांतिकारियों के राष्ट्र प्रेम को आत्मसात करने की अपील की।
पीएलवी कमाल अहमद ने नैतिक गुण, सकारात्मक भाव, आत्मसुधार की सीख देते हुए लीगल सर्विस टू पर्सन्स विद इंटेलेक्चुअल डिस एबिलिटीज़ पर चर्चा करते हुए मानसिक स्वास्थ्य,अधिकार, सम्मान व समावेश पर प्रकाश डाला। कहा कि हर व्यक्ति केवल सहानुभूति ही नहीं न्याय का भी हकदार है।

गणमान्य अतिथियों, छात्र, छात्राओं ने इस मोटीवेशनल परिचर्चा में वक्ताओं संग विचार साझा कर अपनी जिज्ञासा का समाधान किया।संचालन अमृता कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट के प्रबन्धक राजन शर्मा ने किया।इस अवसर पर झल्लन शर्मा, हंसदेव, सतीश, वीरेन्द्र, हरिशंकर आदि शर्मा समाज से एवं फरीद अहमद समेत गणमान्य व शिक्षार्थी मौजूद रहे।

DINESH UPADHYAY
Author: DINESH UPADHYAY

सोनभद्र ब्यूरो चीफ: दिनेश उपाध्याय (ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश) Digital Bharat News - एक विश्वसनीय वेब-आधारित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की ताज़ा, सटीक एवं विश्वसनीय खबरों को जनता तक तेज़ी से पहुँचाना, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना तथा समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देना है। 🌐 Website: https://digitalbharatnews.com/ Digital Bharat News – सच के साथ, हर पल आपके साथ।

error: Content is protected !!