September 10, 2026 7:15 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

निःशुल्क नेत्र जांच में 400 से अधिक लोगों को मिला लाभ

कोन । वृहस्पतिवार को कोन कस्बा में डिजिटल साथी फाउंडेशन एवं लेंसकार्ट फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिस क्रम में ग्रामीण क्षेत्र के पुरुषों एवं महिलाओं सहित कुल 410 लोगों की नेत्र स्क्रीनिंग एवं जांच की गई।

जांच के दौरान कई लोगों में आंखों से संबंधित गंभीर समस्याएं सामने आईं, जिनमें मोतियाबिंद के मरीज भी पाए गए।शिविर के दौरान विशेषज्ञों द्वारा ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई तथा जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। जांच के दौरान मोतियाबिंद के कई संभावित मरीजों की पहचान होना इस शिविर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। ऐसे मरीजों को आगे उचित चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार के लिए मार्गदर्शन देने की बात कही गई।डिजिटल साथी फाउंडेशन के फाउंडर वेद प्रकाश ओझा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर लोग आंखों की समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं और समय पर जांच एवं उपचार नहीं करा पाते। शिविर के दौरान जब लोगों की आंखों की जांच की गई तो कई ऐसे लोग मिले, जिन्हें मोतियाबिंद की समस्या थी। इससे यह स्पष्ट होता है कि ग्रामीण एवं वंचित समुदायों के बीच नियमित स्वास्थ्य जांच शिविरों की काफी आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि “हमारा प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाएं उन लोगों तक पहुंचें, जो आर्थिक या भौगोलिक कारणों से अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं तक आसानी से नहीं पहुंच पाते। आंखों की समय पर जांच होने से गंभीर समस्या की पहचान शुरुआती स्तर पर की जा सकती है।”

डिजिटल साथी फाउंडेशन सोनभद्र के ग्रामीण एवं वंचित समुदायों के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। वहीं, लेंसकार्ट फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित यह नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण अभियान ग्रामीण समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल साबित हुआ।

शिविर में लाभ लेने वाले ग्रामीणों ने निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण के लिए डिजिटल साथी फाउंडेशन तथा लेंसकार्ट फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे शिविरों से दूरदराज के लोगों को अपने गांव में ही स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिलती हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाने चाहिए।

VIKASH RAGHUWANSHI
Author: VIKASH RAGHUWANSHI

संपादक | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 कचनरवा/कोन, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश 📰 स्थानीय खबरों की बुलंद आवाज़ समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए सदैव तत्पर। गांव, गरीब और आम जनता की आवाज़ को प्रमुखता से उठाना मेरा उद्देश्य है। सच • निष्पक्षता • जनसेवा जनहित के मुद्दों को सामने लाना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना मेरा संकल्प है।

error: Content is protected !!