August 8, 2026 8:18 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

बारिश की कमी से धान की रोपाई प्रभावित, पोलवा-अंधौली बांध क्षेत्र में किसान चिंतित

   (दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार ) 

दुद्धी/सोनभद्र, 07 अगस्त 2026। दुद्धी तहसील क्षेत्र के ग्राम पोलवा एवं अंधौली बांध के आसपास किसानों द्वारा इन दिनों धान की रोपाई का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है। हालांकि, पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण खेती का कार्य पूरी रफ्तार नहीं पकड़ पाया है।

स्थानीय किसानों के अनुसार अब तक क्षेत्र में केवल लगभग 20 प्रतिशत धान की रोपाई ही हो सकी है। बारिश की कमी के कारण अधिकांश किसान खेतों में पर्याप्त पानी का इंतजार कर रहे हैं। समय पर वर्षा न होने से किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान की रोपाई प्रभावित हो सकती है, जिससे उत्पादन पर भी असर पड़ने की आशंका है। किसान इंद्रदेव से अच्छी वर्षा की कामना कर रहे हैं ताकि शेष खेतों में भी समय रहते धान की रोपाई पूरी की जा सके।

क्षेत्र के किसानों का कहना है कि खेती पूरी तरह वर्षा पर निर्भर है। ऐसे में सभी की निगाहें आसमान पर टिकी हैं और किसान जल्द से जल्द अच्छी बारिश होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Nitesh Kumar
Author: Nitesh Kumar

Nice

error: Content is protected !!