July 13, 2026 12:12 am

कोन मोड़ चौराहे पर सड़क हादसा, निजी वाहन चालक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

विंढमगंज (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के कोन मोड़ चौराहे के समीप स्थित शीतला माता मंदिर के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान झारखंड के नगरऊंटारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वेलसपुर निवासी विजेंद्र गुप्ता के रूप में हुई है।

घटना अस्थल

प्राप्त जानकारी के अनुसार विजेंद्र गुप्ता अपने निजी वाहन (एसपीएल प्लस) संख्या UP64AV5303 से कोन (सोनभद्र) की ओर से विंढमगंज आ रहे थे। जैसे ही वह कोन मोड़ चौराहे के पास शीतला माता मंदिर के समीप पहुंचे, तभी चौराहे की ओर से तेज गति से आ रही एक होंडा मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विजेंद्र गुप्ता सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।

घटना की सूचना तत्काल विंढमगंज थाना प्रभारी संतोष सिंह को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू कराई। इसके बाद विंढमगंज थाने के हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार ने मानवता का परिचय देते हुए घायल विजेंद्र गुप्ता को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया।

घटना अस्थल

स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है तथा संबंधित वाहन एवं चालक के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Prem Chand
Author: Prem Chand

ताज़ा ख़बर
error: Content is protected !!