July 13, 2026 12:12 am

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर ओबरा भलुवा टोला सेवा बस्ती में पठन-पाठन सामग्री किया वितरण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)डिजिटल भारत न्यूज 

ओबरा/सोनभद्र।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा बस्ती में अध्ययनरत बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज के वंचित एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रेरित करना था।इस अवसर पर विद्यार्थियों को कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, शार्पनर सहित अन्य आवश्यक अध्ययन सामग्री वितरित की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं ने बच्चों को नियमित अध्ययन, अनुशासन, स्वच्छता तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की महत्ता के बारे में प्रेरित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल छात्र हितों के लिए कार्य करने वाला संगठन ही नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की भावना से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचने का निरंतर प्रयास करता है। स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा बस्ती में आयोजित यह कार्यक्रम उसी सेवा भाव का प्रतीक है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति से जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग करने का आह्वान किया तथा शिक्षा के माध्यम से सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया।इस अवसर पर ओबरा नगर मंत्री शिवम अग्रहरि, पूर्व नगर मंत्री: अनिकेत राय, सह नगर मंत्री: नीतीश चौरसिया,अंकित साह,सुजीत केशरी,SFD सयोजक: अभिमन्यु, SFS सयोजक: प्रियांशु यादव, नगर कार्यकारिणी सदस्य: विनीत गुप्ता उपस्थित रहे।

DINESH UPADHYAY
Author: DINESH UPADHYAY

सोनभद्र ब्यूरो चीफ: दिनेश उपाध्याय (ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश) Digital Bharat News - एक विश्वसनीय वेब-आधारित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की ताज़ा, सटीक एवं विश्वसनीय खबरों को जनता तक तेज़ी से पहुँचाना, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना तथा समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देना है। 🌐 Website: https://digitalbharatnews.com/ Digital Bharat News – सच के साथ, हर पल आपके साथ।

ताज़ा ख़बर
error: Content is protected !!