November 15, 2026 12:11 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

छठ खरना की पूजा-अर्चना में जुटे श्रद्धालु; 36 घंटे के निर्जला व्रत का हुआ शुभारंभ

विंढमगंज, सोनभद्र लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। चार दिवसीय इस महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को व्रती महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा विधि–विधान से खरना की पूजा–अर्चना की जा रही है।

छठ महापर्व के पहले दिन शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत हुई थी। इस दिन व्रतियों ने स्नान कर घरों की साफ-सफाई की तथा शुद्ध सात्विक भोजन ग्रहण किया। वहीं आज दूसरे दिन खरना के अवसर पर व्रती पूरे दिन उपवास रखकर शाम को स्नान के बाद भगवान सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान गुड़ की खीर, रोटी और फल सहित विभिन्न प्रसाद तैयार किए जाएंगे। पूजा के बाद व्रती खरना का प्रसाद ग्रहण करेंगे।

खरना पूजा का बहुत ही कठिन प्रसाद खाने की विधि है इस बीच बताया जाता है की पूर्ण रूप शांति स्थान पर खरना का प्रसाद ग्रहण करते हैं इस बीच किसी प्रकार का आहट होने पर उनका प्रसाद वहीं अधूरा हो जाता है और उतने पर ही पूरे 36 घंटा का व्रत शुरू होता है इसके साथ ही लगभग 36 घंटे के निर्जला व्रत का शुभारंभ होगा।
महापर्व के तीसरे दिन रविवार को अस्ताचलगामी सूर्यदेव को नदी, तालाब एवं जलाशयों में खड़े होकर अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसके लिए श्रद्धालु बांस के सूप में फल, ठेकुआ, नारियल एवं पूजन सामग्री सजाकर घाटों पर पहुंचेंगे। वहीं सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा। इसके बाद व्रती विधि-विधान से पारण करेंगे।

इस महापर्व को लेकर क्षेत्र के विभिन्न घाटों भारत इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर छठ घाट धरती नदी के तट पर छठ घाट पासवान मोहल्ले में सतत वाहिनी नदी के तट पर छठ घाट मोदी से मार के शिव मंदिर के प्रांगण में सतत वाहिनी नदी के तट पर छठ घाट हारना कछार के मालिया नदी पर छठ घाट इसी प्रकार पूरे क्षेत्र में नदियों के तट पर छठ पूजा का विधि विधान पूजा किया जाता है वही पूरे क्षेत्र में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। छठी मैया के गीतों और भक्ति भाव से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि स्वच्छता, अनुशासन, प्रकृति और परिवार की सुख-समृद्धि का संदेश भी देता है।

Ajay kumar Gupta
Author: Ajay kumar Gupta

Ajay gupta

error: Content is protected !!