September 5, 2026 3:48 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

वन भूमि अतिक्रमण कर रहे ट्रैक्टर मालिक सहित ट्रैक्टर को किया जब्त,छ लोगों पर मुकदमा दर्ज

विण्ढमगंज (सोनभद्र)। स्थानीय वन रेंज विण्ढमगंज के अंतर्गत ग्राम जाता जुआ (घटवरिया) स्थित वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर जोत-कोड़ किए जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से एक ट्रैक्टर एवं हल को जब्त कर लिया।वन विभाग के अनुसार, दबंगों द्वारा संरक्षित वन भूमि पर अवैध कब्जे की नीयत से ट्रैक्टर से जुताई की जा रही थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखकर मौके पर मौजूद कुछ लोग भाग निकले, जबकि ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर वन रेंज कार्यालय लाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मौजूद टुमारो सिंगड़ रामचंद्र अगरीया विजय कुमार इत्यादि लोगों ने बताया कि जिस जमीन पर जुताई कुड़ाई हो रहा है उसी जमीन पर प्लांटेशन लगा हुआ था प्लांटेशन को भी काफी नुकसान पहुंचाया गया है इस मामले में वन विभाग की टीम ने माधव पुत्र स्वर्गीय अशर्फी सहित पांच अन्य लोगों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम,1927 की धारा 26 के तहत वन अपराध दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। वहीं, मौके से पांच अन्य लोग फरार हुए अन्य आरोपितों की तलाश में वन विभाग की टीम लगातार दबिश दे रही है वन विभाग केअधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण या जुताई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से वन भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Ajay kumar Gupta
Author: Ajay kumar Gupta

Ajay gupta

error: Content is protected !!