विंढमगंज से प्रेम कुशवाहा की रिपोर्ट
राम जानकी मंदिर के सुंदरीकरण व धर्मशाला निर्माण का भूमि पूजन संपन्न
विंढमगंज। मंडल विंढमगंज स्थित राम जानकी मंदिर के सुंदरीकरण एवं धर्मशाला निर्माण की दिशा में शनिवार को महत्वपूर्ण पहल हुई। डिहवार बाबा के पावन प्रांगण में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। भूमि पूजन समाज कल्याण मंत्री संजीव सिंह गौड़ के कर-कमलों द्वारा किया गया।
इस दौरान मां काली मंदिर के पुजारी नंदलाल तिवारी तथा डिहवार बाबा मंदिर के पुजारी द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई गई। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर के विकास एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गौड़, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष रवि आर. जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी, मंडल महामंत्री संजय गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष मद्धेशिया, ग्राम प्रधान तारा देवी, वरिष्ठ समाजसेवी अशोक जायसवाल, बूथ अध्यक्ष गिरवर पासवान, सोशल मीडिया संयोजक सुमित राज, अमित केसरी, ओम रावत, प्रभात गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
राम जानकी मंदिर के सुंदरीकरण और धर्मशाला निर्माण को क्षेत्र की धार्मिक एवं सामाजिक विरासत को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं एवं क्षेत्र में आने वाले लोगों को सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।











