November 21, 2026 2:17 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

इंडेन गैस एजेंसी में भ्रष्टाचार,अशिष्ट आचरण: हो रहा इक्विपमेंट के बहाने उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण

इंडेन गैस एजेंसी में भ्रष्टाचार,अशिष्ट आचरण: हो रहा इक्विपमेंट के बहाने उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण
– घटतौली, जल्द सिलेंडर खाली हो जाने की आम शिकायत थी ही, अब अनाधिकार दबाव बनाकर पाइप और बाल खरीदने का बनाया जा रहा दबाव
– लिखित आदेश मांगने पर उपभोक्ताओं पर एफआईआर कराने की दी जा रहसोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVEओबरा/सोनभद्र। आपदा में अवसर कहा जाये या फिर बेरोक टोक अराजकता, इंडेन गैस एजेंसी ओबरा की मनमानी दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है।आये दिन घटतौली की शिकायत एवं सिलेंडर जल्द खत्म होने की बात तो आम थी ही, अब इन दिनों केवाईसी के नाम पर बाज़ार मूल्य से अधिक दाम पर वह भी जबरन गैस पाइप और बाल लेने के लिए उपभोक्ताओं को मजबूर किया जा रहा है।इंडियन आयल का आदेश बताते हुए जब आर्थिक शोषण करने की कुत्सित चेष्टा का विरोध करने अब तो उपभोक्ता पर ही एफआईआर करवा देने की धमकी भी दबंगई से दी जा रही है।यह सारा खेल केवाईसी की आड़ में फल-फूल रहा है।काउंटर संभालने वाले से लेकर डिलीवरी करने वालों की अपनी मनमानी चल रही है,होम डिलीवरी के नाम पर भोले भाले, संकोची उपभोक्ताओं से निर्धारित बिल वाले पर्ची रेट से अधिक मूल्य लेने का अघोषित प्रचलन लम्बे समय से चल रहा है। अनियमितता और अराजकता के पिटारा उधेड़ने का साहस रखने वाले जागरूक उपभोक्ताओं को भी फुटकर न होने के नाम पर ठगा जा रहा है, एजेंसी पर न तो करेंट रेट अपडेट रहता है न ही स्टाक बोर्ड ही। डिलीवरी के वक्त तौल कर सिलेंडर नहीं दिया जाता है, मांग करने पर आनाकानी कर जाना आम बात होती जा रही है।

हलकान उपभोक्ताओं ने अराजकता और भ्रष्टाचार के पिटारे से कुछ सामयिक और ज्वलंत समस्याओं की शिकायत ज़िला पूर्ति अधिकारी सोनभद्र से करते हुए इण्डेन गैस एजेंसी ओबरा सोनभद्र द्वारा उपभोक्ताओं के साथ दबंगई, उत्पीड़न, आर्थिक शोषण, अभद्रता, धमकी, अराजक आचरण और भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत की है।उपभोक्ता हितों की रक्षार्थ, इंडेन गैस एजेंसी, गैस गोदाम रोड ओबरा सोनभद्र की मनमानी, उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण, उत्पीड़न तथा एजेंसी संचालक की अराजक क्रियाकलापों पर रोक लगाने व उपभोक्ताओं के साथ न्याय करने की मांग की है।बता दें कि अपने जान व माल की उपभोक्ता खुद परवाह करते हुए समय समय पर अपनी गैस पाइप, रेगुलेटर की स्वयं के अलावा डिलीवरी बाय से भी जांच करवाता रहता है, ऐसे में बिना अधिकार अनुचित धन कमाने का कोई भी रास्ता गैस एजेंसी द्वारा नहीं छोड़ा जाता है। यह तो था पिटारे निकली सामयिक और ज्वलंत मामला, बड़े भ्रष्टाचार की कलई भी शीघ्र सामने आयेगी।इन तमाम विसंगतियों की शिकायत करने पर ज़िला पूर्ति अधिकारी सोनभद्र ने कहा कि जांचोपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

DINESH UPADHYAY
Author: DINESH UPADHYAY

सोनभद्र ब्यूरो चीफ: दिनेश उपाध्याय (ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश) Digital Bharat News - एक विश्वसनीय वेब-आधारित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की ताज़ा, सटीक एवं विश्वसनीय खबरों को जनता तक तेज़ी से पहुँचाना, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना तथा समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देना है। 🌐 Website: https://digitalbharatnews.com/ Digital Bharat News – सच के साथ, हर पल आपके साथ।

error: Content is protected !!