November 21, 2026 2:17 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने सुखनंदन चौरसिया

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने सुखनंदन चौरसिया
– निष्ठा व समर्पण के साथ संगठन की नीतियों को जन जन तक पहुचाने के लिए रहूंगा तत्पर-सुखनंदन चौरसिया

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE
ओबरा/सोनभद्र।भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति एवं मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल व भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया की संस्तुति पर ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय (काशी) अध्यक्ष चौधरी इंद्र भूषण मौर्य ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है जिसमें बीजेपी नेता सुखनंदन चौरसिया को काशी क्षेत्र पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।सूची जारी होते ही क्षेत्र में बधाई देने वालों का तांता लग गया है। सुखनंदन चौरसिया ने प्रदेश व क्षेत्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी दी गई है उस पर खरा उतरने के प्रति कटिबद्ध रहूंगा।बताते चले कि यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया के नेतृत्व में 36 सदस्यीय क्षेत्रीय कार्यसमिति बनाई गई है। इस नई कार्यसमिति में अनुभवी और युवा चेहरों का संतुलित समावेश दिखाई देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने से काशी पर पूरे देश की निगाह रहती है। ऐसे में काशी क्षेत्र में भाजपा के आधार को और अधिक मजबूत करने में अब नई टीम जुटेगी।

————————————-
* सुखनंदन के कार्यक्षेत्र में भाजपा काशी क्षेत्र में 16 संगठनात्मक जिले है शामिल –
सोनभद्र। भाजपा काशी क्षेत्र की नई टीम 16 संगठनात्मक जिलों में संगठन के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए काम करेगी। यह बातें बताते हुए काशी प्रांत के नवनियुक्त प्रांतीय उपाध्यक्ष सुखनंदन चौरसिया ने बताया कि इन जिलों में वाराणसी जिला, वाराणसी महानगर,चंदौली,भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र,गाजीपुर, जौनपुर,
मछली शहर, प्रतापगढ़,सुल्तानपुर, अमेठी, प्रयागराज महानगर, प्रयागराज यमुना पार, प्रयागराज गंगा पार और कौशाम्बी ज़िले शामिल हैं।बता दें कि पार्टी की सैद्धांतिक विचारधारा और जनहित के मुद्दे की लड़ाई लड़ते क्षेत्रीय राजनीति से प्रान्तीय राजनीति करने वाले सुखनन्दन चौरसिया को सौरभ अग्रवाल, चेयरमैन चोपन उस्मान अली, श्रवण कुमार पासवान,अमित गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव, बृजेश पाण्डेय, सतीश पांडेय,तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों आदि ने शुभकामनाएं दी है।

DINESH UPADHYAY
Author: DINESH UPADHYAY

सोनभद्र ब्यूरो चीफ: दिनेश उपाध्याय (ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश) Digital Bharat News - एक विश्वसनीय वेब-आधारित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की ताज़ा, सटीक एवं विश्वसनीय खबरों को जनता तक तेज़ी से पहुँचाना, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना तथा समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देना है। 🌐 Website: https://digitalbharatnews.com/ Digital Bharat News – सच के साथ, हर पल आपके साथ।

error: Content is protected !!