October 13, 2026 3:53 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, मतदाता सूची दुरुस्त करने में जुटा तहसील प्रशासन एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिए निर्देश, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और विलोपित नामों का सत्यापन करने पर जोर दुद्धी, सोनभद्र। विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में दुद्धी तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें तहसील क्षेत्र के सभी सुपरवाइजरों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में एसडीएम ने कहा कि स्वच्छ और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं का सत्यापन करने तथा 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को चिह्नित कर उनका फॉर्म-6 भरवाने का निर्देश दिया, ताकि कोई भी पात्र युवा मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। विलोपित नामों का होगा भौतिक सत्यापन एसडीएम ने मतदाता सूची से हटाए गए नामों के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीएलओ संबंधित मतदाताओं के घर जाकर भौतिक सत्यापन करें। जांच में कोई पात्र मतदाता सूची से बाहर पाया जाता है तो नियमानुसार आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 भरवाकर उसका नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाए। लापरवाही पर होगी कार्रवाई एसडीएम ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी बीएलओ को निर्धारित समयसीमा के भीतर सत्यापन और आवेदन संबंधी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में तहसील प्रशासन के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे।

दुद्धी कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह का माची थाने में स्थानांतरण, कस्बा चौकी पर दी गई भावभीनी विदाई

सीओ विनय प्रभाकर साहनी और प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह की मौजूदगी में आयोजित हुआ विदाई समारोह

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह का स्थानांतरण माची थाने में होने पर कस्बा चौकी परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए नए कार्यस्थल पर बेहतर सेवाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

विदाई समारोह में पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी तथा प्रभारी निरीक्षक दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय सिंह, दीवान बहादुर सिंह, महिला थाना से संतु सरोज सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सीओ कार्यालय के कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

समारोह के दौरान हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह के प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त की गई। सहकर्मियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और आपसी सहयोग के महत्व को रेखांकित किया। साथ ही माची थाने में नई जिम्मेदारियों के सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Ravi Kumar
Author: Ravi Kumar

दुद्धी/संवाद/ रवि सिंह/सोनभद्र

error: Content is protected !!