October 12, 2026 2:55 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, मतदाता सूची दुरुस्त करने में जुटा तहसील प्रशासन एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिए निर्देश, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और विलोपित नामों का सत्यापन करने पर जोर दुद्धी, सोनभद्र। विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में दुद्धी तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें तहसील क्षेत्र के सभी सुपरवाइजरों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में एसडीएम ने कहा कि स्वच्छ और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं का सत्यापन करने तथा 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को चिह्नित कर उनका फॉर्म-6 भरवाने का निर्देश दिया, ताकि कोई भी पात्र युवा मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। विलोपित नामों का होगा भौतिक सत्यापन एसडीएम ने मतदाता सूची से हटाए गए नामों के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीएलओ संबंधित मतदाताओं के घर जाकर भौतिक सत्यापन करें। जांच में कोई पात्र मतदाता सूची से बाहर पाया जाता है तो नियमानुसार आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 भरवाकर उसका नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाए। लापरवाही पर होगी कार्रवाई एसडीएम ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी बीएलओ को निर्धारित समयसीमा के भीतर सत्यापन और आवेदन संबंधी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में तहसील प्रशासन के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे।

विंढमगंज मां काली दुर्गा पीठ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भव्य संध्या आरती में भावविभोर हुए श्रद्धालु

 

नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा-अर्चना, महाआरती और महाप्रसाद में हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

विंढमगंज, सोनभद्र। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन रविवार को विंढमगंज स्थित मां काली दुर्गा पीठ मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर में मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भव्य संध्या आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में महिलाओं सहित श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा मंदिर परिसर माता के जयकारों और भक्तिमय भजनों से गुंजायमान हो उठा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विशेष महत्व है। इसी क्रम में श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। संध्या आरती के दौरान दीपों की जगमगाहट, घंटियों की मधुर ध्वनि और माता के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। माता की दिव्य आरती के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो मां भगवती स्वयं अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए साक्षात विराजमान हों।

 

मंदिर के पुरोहित राजू रंजन तिवारी उर्फ बबलू तिवारी के सानिध्य में विधि-विधान से पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया। संध्या आरती के उपरांत महाप्रसाद की व्यवस्था भी की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

मां काली दुर्गा पीठ समिति के पदाधिकारियों की देखरेख में पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। नवरात्रि के पहले ही दिन श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने मंदिर परिसर को आस्था के महासागर में बदल दिया।

जय माता दी! जय मां शैलपुत्री!

Prem Chand
Author: Prem Chand

error: Content is protected !!