October 12, 2026 2:57 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, मतदाता सूची दुरुस्त करने में जुटा तहसील प्रशासन एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिए निर्देश, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और विलोपित नामों का सत्यापन करने पर जोर दुद्धी, सोनभद्र। विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में दुद्धी तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें तहसील क्षेत्र के सभी सुपरवाइजरों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में एसडीएम ने कहा कि स्वच्छ और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं का सत्यापन करने तथा 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को चिह्नित कर उनका फॉर्म-6 भरवाने का निर्देश दिया, ताकि कोई भी पात्र युवा मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। विलोपित नामों का होगा भौतिक सत्यापन एसडीएम ने मतदाता सूची से हटाए गए नामों के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीएलओ संबंधित मतदाताओं के घर जाकर भौतिक सत्यापन करें। जांच में कोई पात्र मतदाता सूची से बाहर पाया जाता है तो नियमानुसार आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 भरवाकर उसका नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाए। लापरवाही पर होगी कार्रवाई एसडीएम ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी बीएलओ को निर्धारित समयसीमा के भीतर सत्यापन और आवेदन संबंधी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में तहसील प्रशासन के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे।

रजखड़ में रामलीला मंचन का उद्घाटन, उमड़ी दर्शकों की भीड़ 

दुद्धी (सोनभद्र)।विकास खंड के ग्राम पंचायत रजखड़ में नव युवक समिति द्वारा आयोजित श्री दुर्गा पूजा एवं रामलीला महोत्सव का भव्य उद्घाटन पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने फीता काटकर किया। कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उन्हें रघुकुल नंदन श्रीराम का चित्र भेंट किया गया।

पदाधिकारियों एवं युवाओं ने मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो का पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया और उन्हें प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट किया। इसके बाद उन्होंने फीता काटकर श्री दुर्गा पूजा एवं रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में नव युवक समिति द्वारा की गई तैयारियों और रामलीला पंडाल की भव्य सज्जा की सराहना की। उन्होंने कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि रामलीला भगवान श्रीराम के आदर्श, मर्यादा, सत्य, धर्म एवं सदाचार के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ अध्यक्ष, ब्लॉक दुद्धी की मुख्य संरक्षक श्रीमती गुंजा देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। संरक्षक मंडल में रमेश कुमार, बृजेश कुशवाहा एवं इंद्र बिहारी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र मौर्य, उपाध्यक्ष अतुल कुशवाहा, कोषाध्यक्ष विवेक मौर्य एवं सचिव राकेश पटेल सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों और युवाओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नव युवक समिति रजखड़ ने कहा कि रामलीला का उद्देश्य क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखना तथा प्रभु श्रीराम के आदर्शों का संदेश फैलाना है। समिति ने सभी ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से रामलीला मंचन में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

Ravi Kumar
Author: Ravi Kumar

दुद्धी/संवाद/ रवि सिंह/सोनभद्र

error: Content is protected !!