मण्डलीय एथलेटिक्स: सफल संचालन के लिए 26 शिक्षकों की ड्यूटी, 14 को रिपोर्टिंग का आदेश
-15 से 17 अक्टूबर तक राजा शारदा महेश इंका में होगी 28वीं मण्डलीय प्रतियोगिता
– डीआईओएस ने दिए सख्त निर्देश, लापरवाही पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE
सोनभद्र। राजा शारदा महेश इण्टर कॉलेज, राबर्ट्सगंज में 15 से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 28वीं मण्डलीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल मण्डल के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र जयराम सिंह ने प्रतियोगिता के सफल व सुचारू संचालन के लिए मण्डल भर के 26 शारीरिक शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाई है।डीआईओएस द्वारा जारी आदेश के अनुसार सोनभद्र, मिर्जापुर और भदोही के विभिन्न विद्यालयों से चयनित इन शिक्षकों को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सभी संबंधित प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे नामित शिक्षकों को 14 अक्टूबर को अनिवार्य रूप से कार्यमुक्त कर दें, जिससे वे आयोजन स्थल पर समय से रिपोर्ट कर सकें। डीआईओएस ने स्पष्ट किया है कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।











