October 3, 2026 4:35 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

क्षेत्राधिकारी के चालक मनोज सिंह का आजमगढ़ स्थानांतरण, पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

दुद्धी (सोनभद्र) पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी के वाहन चालक मनोज सिंह का आजमगढ़ गैर जनपद स्थानांतरण होने पर शुक्रवार को कस्बा चौकी परिसर में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित की गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी दुद्धी विजय प्रभाकर साहनी रहे। इस दौरान पुलिसकर्मियों एवं उपस्थित लोगों ने मनोज सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय प्रभाकर साहनी ने कहा कि मनोज सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ किया। उनके व्यवहार एवं कार्यशैली की पुलिस विभाग के साथ ही आम जनता के बीच भी अच्छी छवि रही।

मनोज सिंह पूर्व में भी दुद्धी कोतवाली में तैनात रह चुके हैं। वर्ष 2014 से 2017 तक उन्होंने दुद्धी कोतवाली में अपनी पुलिस सेवाएं दी थीं। इसके बाद वर्तमान में करीब एक वर्ष से वह पुलिस सीओ वाहन चालक के रूप में कार्यरत थे। इस दौरान उन्होंने अपने सरल व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा और कार्यशैली से आम लोगों के बीच साफ-सुथरी छवि बनाई।

विदाई समारोह में मौजूद पुलिसकर्मियों एवं प्रबुद्धजनों ने कहा कि मनोज सिंह का व्यवहार सदैव सहयोगात्मक रहा और उन्होंने अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी से निभाया। सभी ने उनके नए कार्यस्थल पर बेहतर कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी संजय सिंह, महिला थाना प्रभारी संतु सरोज, सुभाष चंद्र पांडेय, हरिकेश आजाद, श्यामजी यादव, कांस्टेबल शेर बहादुर सिंह, विनोद सरोज समेत अन्य पुलिसकर्मी एवं प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Author: Ravi Kumar

दुद्धी/संवाद/ रवि सिंह/सोनभद्र

error: Content is protected !!