September 20, 2026 2:43 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

धर्मशाला व मंदिर सुंदरीकरण का हुआ भूमि पूजन, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

विंढमगंज, सोनभद्र। विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढ़वा स्थित दिगंबर अखाड़ा अयोध्या से संबंधित श्री राम-जानकी मंदिर परिसर में धर्मशाला एवं मंदिर सुंदरीकरण कार्य का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री, अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज कल्याण विभाग संजीव सिंह गोंड बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड दोपहर बाद करीब 4 बजे मंदिर परिसर पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम मंदिर के महंत बाबा मनमोहन दास के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद बाबा डिहवार के समक्ष विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया। पूजन के उपरांत फॉरेस्ट ऑफिस की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित विशाल सूर्य मंदिर के समीप प्रस्तावित विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड ने कहा कि केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में पर्यटन विकास कार्य परियोजना के तहत राजकीय निर्माण निगम द्वारा मंदिर परिसर में धर्मशाला एवं हॉल का निर्माण कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत पाथवे, आईसीसी बेंच, डस्टबिन, सोलर लाइट, ड्रिंकिंग वाटर, सिग्नेज तथा पेयजल की व्यवस्था जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इन सुविधाओं के निर्माण से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रात्रि विश्राम की सुविधा भी उपलब्ध हो सकेगी।

राज्यमंत्री ने कहा कि मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र के विकास से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ बुल्लू केसरी, ग्राम प्रधान तारा देवी, वेद महात्मा ब्रह्मचारी जी, हृदयानंद दुबे, नंदलाल तिवारी, रवि आर. जायसवाल, अशोक प्रसाद जायसवाल, संजय प्रसाद गुप्ता, शिवनाथ जायसवाल, लव कुश भारती, विशाल सिंह, पप्पू गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह, ओम प्रकाश यादव, लक्ष्मण कुशवाहा, उदय जायसवाल सहित दर्जनों ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Ajay kumar Gupta
Author: Ajay kumar Gupta

Ajay gupta

error: Content is protected !!