September 20, 2026 2:43 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

सूर्य मंदिर के बगल में यात्री शेड निर्माण का हुआ भूमि पूजन

विंढमगंज से प्रेम कुशवाहा की रिपोर्ट

 

राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड ने विधि-विधान से किया पूजन, ग्रामीणों को मिलेगी रात्रि विश्राम सहित आधुनिक सुविधाएं

विंढमगंज/सोनभद्र। विकासखंड दुद्धी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढ़वा स्थित दिगंबर अखाड़ा अयोध्या से संबद्ध श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर में शनिवार को राज्य मंत्री, अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज कल्याण विभाग संजीव सिंह गोंड पहुंचे। दोपहर करीब चार बजे मंदिर पहुंचने पर उन्होंने महंत बाबा मनमोहन दास के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद बाबा डिहवार के समक्ष विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया।

पूजन के उपरांत मंत्री संजीव सिंह गोंड ने फॉरेस्ट ऑफिस की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित विशाल सूर्य मंदिर के समीप प्रस्तावित यात्री शेड निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विकास कार्यों को गति दे रही है। इसी क्रम में राजकीय निर्माण निगम द्वारा पर्यटन विकास कार्य परियोजना के तहत यहां यात्री हाल का निर्माण कराया जाएगा।

परियोजना के अंतर्गत पाथवे, आईसीसी बेंच, डस्टबिन, सोलर लाइट, ड्रिंकिंग वाटर एवं सिग्नेज जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इससे क्षेत्र में आने-जाने वाले ग्रामीणों और यात्रियों को रात्रि विश्राम के साथ आवश्यक सुविधाएं मिल सकेंगी।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ बुल्लू केसरी, ग्राम प्रधान तारा देवी, वेद महात्मा ब्रह्मचारी, हृदयानंद दुबे, नंदलाल तिवारी, रवि आर. जायसवाल,शोशल मीडिया प्रभारी सुमित राज ,श्री अशोक प्रसाद जायसवाल, संजय प्रसाद गुप्ता, शिवनाथ जायसवाल, लव कुश , विशाल सिंह, पप्पू गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह, ओमप्रकाश यादव, उदय जायसवाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

 

Prem Chand
Author: Prem Chand

error: Content is protected !!