विंढमगंज (सोनभद्र)। सावन माह के पावन अवसर पर विंढमगंज क्षेत्र के कोलिनडूबा गांव से गुरुवार को नवयुवक कांवरिया बम श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर, झारखंड) के लिए रवाना हुए।

रवाना होने से पूर्व कांवरियों ने भगवान शिव, हनुमान जी राम मंदिर तथा दीहवार बाबा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। ग्रामीणों और परिजनों ने कांवरियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनकी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।श्रद्धालु सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करेंगे। वही कोलिंन डूबा निवासी राकेश यादव विनोद भारती सुरेश भारती पप्पू भारती राजेंद्र यादव सूर्यमणि यादव दिलीप यादव त्रिपुरेश यादव इत्यादि लोगों ने हरसोलस के साथ बाबा धाम के लिए रवाना हुए





