July 25, 2026 4:00 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

मुरीसेमर में 24 जुलाई को निकलेगी भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा

हरे कृष्ण प्रचार केंद्र के तत्वावधान में होगा आयोजन, कथा, संकीर्तन व प्रसाद वितरण की रहेगी व्यवस्था

विंढमगंज (सोनभद्र)। हरे कृष्ण प्रचार केंद्र, मुडीसेमर (विंढमगंज) के तत्वावधान में 24 जुलाई (शुक्रवार) को मुरीसेमर पंचायत भवन से भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं तथा क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:00 बजे श्रीमद्भागवत कथा से होगा। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। रथयात्रा का समापन रात्रि 9:00 बजे होगा।

कार्यक्रम के दौरान हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन एवं श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचकर रथयात्रा को सफल बनाने तथा भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

इस आयोजन में इस्कॉन के संस्थापक-आचार्य श्रील ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की शिक्षाओं के अनुरूप भक्ति, संकीर्तन एवं सेवा का संदेश भी दिया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में आध्यात्मिक जागरूकता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का माध्यम बनेगा।

error: Content is protected !!