October 12, 2026 2:56 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, मतदाता सूची दुरुस्त करने में जुटा तहसील प्रशासन एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिए निर्देश, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और विलोपित नामों का सत्यापन करने पर जोर दुद्धी, सोनभद्र। विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में दुद्धी तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें तहसील क्षेत्र के सभी सुपरवाइजरों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में एसडीएम ने कहा कि स्वच्छ और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं का सत्यापन करने तथा 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को चिह्नित कर उनका फॉर्म-6 भरवाने का निर्देश दिया, ताकि कोई भी पात्र युवा मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। विलोपित नामों का होगा भौतिक सत्यापन एसडीएम ने मतदाता सूची से हटाए गए नामों के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीएलओ संबंधित मतदाताओं के घर जाकर भौतिक सत्यापन करें। जांच में कोई पात्र मतदाता सूची से बाहर पाया जाता है तो नियमानुसार आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 भरवाकर उसका नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाए। लापरवाही पर होगी कार्रवाई एसडीएम ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी बीएलओ को निर्धारित समयसीमा के भीतर सत्यापन और आवेदन संबंधी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में तहसील प्रशासन के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे।

कलश यात्रा के साथ नवरात्रि का शुभारंभ, मां दुर्गा की आराधना में जुटे श्रद्धालु

सतत वाहिनी नदी से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भरा गया जल, मंदिर में हुई कलश स्थापना

विंढमगंज (सोनभद्र)। झारखंड बॉर्डर पर स्थित दिगंबर अखाड़ा अयोध्या से संबद्ध श्रीराम जानकी मंदिर में रविवार को नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। बाबा वेद मोहन दास ब्रह्मचारी के नेतृत्व में निकाली गई कलश यात्रा में सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर मेन रोड, काली मंदिर और कोन मोड़ होते हुए मुड़ीसेमर ग्राम पंचायत स्थित शिव मंदिर के समीप सतत वाहिनी नदी तट पर पहुंची। यहां पंडित नंदलाल तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरवाया। इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर श्रीराम जानकी मंदिर पहुंचे, जहां मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से कलश स्थापना की गई।

इस दौरान यजमान कृष्णा विश्वकर्मा, अजीत विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान तारा देवी तथा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

क्षेत्र की सुख-शांति के लिए होगी मां दुर्गा की आराधना

बाबा वेद मोहन दास ब्रह्मचारी ने बताया कि नवरात्रि के दौरान क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना के साथ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। प्रतिदिन संध्या आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।कार्यक्रम में राजू गुप्ता, सुमन गुप्ता, ओम रावत, राजकमल गुप्ता, आदित्य गुप्ता और सत्यम जायसवाल समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली।

Om prakash Rawat
Author: Om prakash Rawat

📰 पत्रकार | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 विंढमगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश ✍️ स्थानीय खबरों की आवाज़ 🤝 समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए हमेशा तत्पर 🏡 गांव, गरीब और आम जनता की बात 📢 सच, निष्पक्षता और जनसेवा मेरा संकल्प

error: Content is protected !!