दुद्धी, सोनभद्र। अंत्योदय के प्रणेता एवं महान दार्शनिक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर आगामी 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को दुद्धी स्थित होटल ग्रीन स्टार में भव्य काव्य संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन रात्रि 8 बजे से होगा।
कार्यक्रम का संयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच, दुद्धी द्वारा किया जा रहा है। काव्य संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. संतोष सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, विश्व वैदिक सनातन न्यास, वाराणसी एवं प्रबंध संपादक, संपन्न भारत राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र, वाराणसी तथा डॉ. सुमन राव, प्रधान संपादक, संपन्न भारत राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र, वाराणसी होंगे।
काव्य संध्या में आमंत्रित कवि एवं कवयित्रियों द्वारा अपनी रचनाओं का काव्य पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. लखन राम जंगली, कौशल्या कुमारी, कौस्तुभ राज यादव, यथार्थ विष्णु, सोमेश चंद्र पीयूष, धर्मराज ठाकुर, अमन भदौरिया और आकाश अगम सहित अन्य कवि-कवयित्रियां अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन की जिम्मेदारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच, दुद्धी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा संभाली जा रही है। मंच के अध्यक्ष डॉ. लव कुश प्रजापति, महामंत्री जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, संरक्षक कमलेश मोहन (नगर पंचायत चेयरमैन, दुद्धी), एडवोकेट नंदलाल अग्रहरि, उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद राय, मनोज सिंह उर्फ बबलू, डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव, मंत्री विंध्यवासिनी प्रसाद गुप्त तथा कोषाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार गुप्त कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में जुटे हैं।

विचार मंच परिवार में उपेंद्र कुमार तिवारी, पत्रकार एडवोकेट जगदीश्वर प्रसाद जायसवाल, डॉ. हर्षवर्धन प्रजापति, डॉ. के.के. चौरसिया, एडवोकेट उमेश चंद गुप्त, एडवोकेट जवाहर लाल अग्रहरि, एडवोकेट शिव शंकर प्रसाद गुप्त, डॉ. जयवर्धन कुमार, संतोष जायसवाल, डॉ. वीर अभिमन्यु सिंह (मनु जी), एडवोकेट प्रेमचंद यादव, डॉ. राज बहादुर सिंह, निरंजन जायसवाल, राकेश कुमार आजाद, एडवोकेट विष्णु कांत तिवारी, भोलानाथ गुप्त, एडवोकेट अजय धनेन्द्र जायसवाल, उमाशंकर प्रजापति, सत्यव्रत प्रजापति, रितु सोनी, श्वेता सिंह सहित अन्य सम्मानित सदस्य शामिल हैं।
आयोजक मंडल ने नगर एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर काव्य संध्या को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों की ओर से नगर क्षेत्रवासियों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है।











